Latest News
भारत में वर्तमान में पंद्रह भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) हैं: अटारी, अगरतला, दर्रंगा, डॉकी, पेट्रापोल, रक्सौल, रुपइडिहा, जोगबनी, मानकाचर, गोलकगंज, मोरेह, सुतारकंडी, श्रीमंतपुर, सबरूम और पीटीबी (डेरा बाबा नानक)। वर्ष 2023-24 में, भारत के भूमि पत्तनों ने मार्च 2024 तक कुल ₹70,952 करोड़ के व्यापार (निर्यात एवं आयात) को सुगम बनाया।